Welcome | हिन्दी हिन्दी
  • संस्था का नाम : मध्य प्रदेश गृह निर्माण मण्डल कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्या. भोपाल
  • पंजीयन क्रमांक एवं दिनांक : ए.आर.बी./422 दिनांक 01.04.1992
  • पंजीकृत पता : पर्यावास भवन जेल रोड भोपाल
  • संस्था का कार्य क्षेत्र : पंजीकृत उपविधियों के अनुसार भोपाल नगर निगम सीमा तक है |
  • संस्था का उद्देश्य : संस्था के सदस्यों में मितव्ययता बचत एवं साख के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सहयोग द्वारा उनकी आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति करने का है |
  • संस्था की अंशपूंजी : संस्था की अंशपूंजी का विवरण निम्नानुसार है |
  • संस्था का उद्भव : वर्ष 1992-93 में संस्था के प्रारम्भ होने के समय सदस्यों की संख्या 205 थी । संस्था की अधिकृत पूंजी 10 लाख थी जिसमे मंडल सहायता राशि, सहकारी बैंक का ऋण एवं सदस्यों की अमानत राशि शामिल थी |
  • संचालक मण्डल : संस्था के संचालक मण्डल का निर्वाचन दिनांक 21-11-2016 को निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव जैन सहकारी निरीक्षक द्वारा संपन्न कराये गए संस्था का नवनिर्वाचत संचालक मण्डल निम्नानुसार है |
    नाम पद
    श्री एफ एल मार्को अध्यक्ष
    श्री रविन्द्र निकोसे उपाध्यक्ष
    सुश्री परमजीत लूथरा उपाध्यक्ष
    श्री जयप्रकाश मिश्रा संचालक
    श्री डी के भारानी संचालक
    श्रीमती छाया दमाडे संचालक
    श्री गोकरन नाथ संचालक
    श्री घनश्याम विश्वकर्मा संचालक
    श्री देवीसिंह यादव संचालक
  • प्रतिनिधि :
    • श्री देवीसिंह यादव जिला सहकारी संघ मर्यादित भोपाल
    • श्रीमती छाया दमाडे जिला केन्द्रीय बैंक मर्यादित भोपाल
  • अनिवार्य अमानत : संस्था अपने सदस्यों से 500/- रुपये प्रतिमाह फण्ड के रूप में प्राप्त करती है वर्षान्त 31.03.2017 पर संस्था के फण्ड में राशि रू. 31533900.00 रू. का शेष था | वर्ष में अनिवार्य अमानत पर सदस्यों को राशि रू. 3201653/- ब्याज का भुगतान किया गया |
  • ऋण व्यवसाय : संस्था अपने सदस्यों को ऋण के रूप में साख सुविधा प्रदान करती है जो कि सदस्यों को उनकी जमा अंशपूंजी के 10 गुना तक दिया जाता है | ऋण की अधिकतम सीमा का विवरण निम्नलिखित है |
    • साधारण ऋण 300000.00
    • आकस्मिक ऋण एवं शिक्षा/चिकित्सा ऋण - 50000
    • सदस्यों से ऋण की वसूली किश्तों में ब्याज सहित की जाती है | वर्षात 31.03.2017 की स्थिति पर 28353283.62 रू. का ऋण शेष था |
  • निधियां एवं प्रावधान : संस्था में निर्मित निधियों एवं प्रावधान 31.03.2017 की स्थिति में
    परिवार कल्याण 100155.00
    घसारा फण्ड 54000.00
    रिज़र्व फण्ड 4426966.00
    डूबन्त निधि 120205.00
  • संस्था का अतिरिक्त उद्देश्य :- म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की सकल उन्नति एवं विकास हेतु प्रतिबद्धता संस्था के पंजीकृत सदस्य/भूतपूर्व सदस्यों के सहयोग से मंडल की वसूली,संपत्ति विक्रय, संपत्तियों का नियमतिकरण, लीज वसूली, लीज नवीनीकरण, कॉलोनियों का सर्वे आदि कार्य करने हेतु प्रयासरत है, जिसके लिए संस्था द्वारा मान. अध्यक्ष महोदय, आयुक्त महोदय एवं समस्त शाखा प्रमुखों को पत्र क्रमांक 120-125 दिनांक 05/02/18 प्रेषित किया गया है जिस पर कार्यवाही अपेक्षित है |